बिहार

78वां स्वतंत्रता दिवस पर छोटे-छोटे बच्चों ने दी प्रस्तुति

पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। 78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मालसलामी स्थित तरुणोदय ग्लोबल स्कूल में बच्चों संग शिक्षकों ने हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराकर सलामी दी। जिसके बाद सभी ने राष्ट्र गान को गाया। विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीत पर नृत्य के द्वारा देश के प्रति समर्पण का भाव भर दिया।

इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्ट त्रिभुवन सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा की हम सभी आजादी का मूल्य समझते हुए एक दूसरे के सहयोग से देश को समृद्धशाली बनाएं, इसके लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना आवश्यक है। इस ख़ास मौके पर तारामनी कुमारी, सुमन राज, प्रचार्या मीनाक्षी रानी, खुश्बू रानी, प्रियंका राज, कशिश कुमारी, तन्नू रानी समेत अन्य अतिथिगण मौजूद थे।

Related posts

सिंगापुर में वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा सिंह से मिले बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

रालोमो के जनप्रतिनिधियों के मानवीय कदम की पार्टी ने की सराहना

नर्सिंग छात्रों के समर्थन में पप्पू यादव ने किया प्रदर्शन

error: