बिहार

माता के जागरण मे झुमा एकतापुरम

फुलवारी शरीफ, अजीत संपतचक नगर परिषद, वार्ड नंबर 14 अंतर्गत एकतापुरम (भोगीपुर) के निर्माणाधीन अपार्टमेंट परिसर छत्रपति शिवाजी ग्रींस मे संपूर्ण भक्तिभाव से भव्य "माता का जागरण " संपन्न हुआ. बुराई पर अच्छाई की विजय एवं असुरी एवं गैर- सामाजिक शक्तियो के संपूर्ण नाश की कामना तथा समाज मे समरसता, एकता, प्रेम व भाईचारे की कामना के साथ परिसर निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमचंद कुमार के नेतृत्व मे आयोजित भव्य माता का जागरण" मे परिसर के अलावे बड़ी संख्या मे उपस्थित आस-पड़ोस के महिलाओ, बच्चो एवं वरीय नागरिको ने संगीतपुर्ण भक्तिभाव मे डुबकर खुब झुमे और भंडारे मे सामुहिक प्रसाद भी ग्रहण किया.

कार्यक्रम के शुभारंभ के पूर्व बिहार सरकार मे राज्य महादलित आयोग के सदस्य एवं पूर्व विधायक अरुण मांझी ने समाज मे समरसता, एकता, भाईचारा, खुशहाली तथा शांति व समृद्धि के लिए माता का जागरण स्थल पर माथा टेका.

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर ईलाके के जानेमाने वयोवृद्ध समाजसेवी सुखदेव सिंह, पूर्व सैनिक पी एन सिंह, मुकुल कुमार, सुबिन कुमार, सुजीत कुमार सिंह, सुजीत कुमार झा, रामकृष्ण, मनीष गुप्ता, मोटा भाई, सतीश कुमार मुन्ना के अलावे भारी संख्या मे लोग उपस्थित हुए.

Related posts

बंद चीनी मिलों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से चलाने के लिए एक्ट में होगा संशोधन

राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो भी भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा : अरविंद शर्मा‎

सोरंगपुर में प्रेसबायोपिया जांच शिविर: 300 महिलाओं को मिला लाभ, चश्मा वितरण शुरू

error: