बिहार

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन को लेकर केंद्र की संयुक्त सचिव ने की समीक्षा

पटना, नरेश अग्रवाल : बिहार में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) के संचालन को लेकर शनिवार को जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की आयुक्त श्रीमती प्रतिमा वर्मा ने समीक्षा बैठक की।

बैठक में EMRS की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों एवं मानव संसाधन की उपलब्धता, आधारभूत संरचना, छात्रावास, भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।

आयुक्त श्रीमती प्रतिमा वर्मा ने निर्देश दिया कि EMRS में पढ़ रहे जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शैक्षणिक संसाधन और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

बैठक में SC-ST कल्याण विभाग की निदेशक श्रीमती प्रियंका रानी, बिहार महादलित विकास मिशन के मिशन निदेशक गौतम पासवान, उपनिदेशक राणा वैद्यनाथ कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU

मदर टेरेसा की पुण्यतिथि एवं जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस मनाया

error: