बिहार

गुरुद्वारा में पांचवें दिन भी सिख सेवादारों का धरना जारी

पटना सिटी (न्यूज़ क्राइम 24):लगातार पांचवें दिन भी सिख सेवादारों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब परिसर में अनिश्चित कालीन धरना दिया है। जहां गुरुद्वारा के सभी सेवादारों में उग्र ख़ासा आक्रोश देखने को मिल रहा हैं।

ज्ञात हो की बीते गुरुवार को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरूद्वारा के सेवादार मांग के स्लोगन भरी तख्तियां हाथो में लिए वेतन बढ़ाने,महगाई भत्ता समेत कई मांग किये थे।

Advertisements
Ad 1

वहीं हरिमंदिर के सिख सेवादारों का कहना था की प्रबंधक कमिटी से कई बार अपनी मांगो को रखा है पर अब तक प्रबंधक कमिटी के सदस्य सेवादारों की मांग पर ध्यान नहीं दिया है। इस कारण तख्त श्री हरिमंदिर के सेवादारों को मजबूरन अनिश्चित कालीन धरना पर बैठना पड़ा है।

वहीं सुपारटेंडेड दलजीत सिंह मैनेजर दिलीप कुमार पटेल को हटाने की मांग किया। सेवादारों की मांग को जब तक प्रबंधक कमिटी पूरा नही करेंगे तब तक हड़ताल जारी रहेगा। इसी को लेकर आज लगातार पांचवें दिन भी धरना जारी हैं और आगे भी जारी रहेगा। अगर कमिटी नही सुनी तो आगे आक्रोश प्रदर्शन किया जायेगा और कार्यालय में तालाबंदी का काम किया जाएगा।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न

सरकार ने कहा- देश में पेट्रोलियम और एलपीजी की आपूर्ति सुचारू, उर्वरकों का भंडार भी पर्याप्त

error: