बिहार

श्री राम जी के 48 वाँ शोभायात्रा निकला

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चैत्र शुक्ल 9, विक्रम संवत 2083 तदनुसार 27 मार्च 2026 शुक्रवार को राम नवमी पर्व के शुभ अवसर पर निकालने वाली मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के 48 वाँ शोभायात्रा स्थानीय रामदेव महतो सामुदायिक भवन मंगल तालाब पटना सिटी मे दोपहर 02 बजे सबसे पहले विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने के उपरांत हनुमान चालीसा पाठ किया गया तत्पश्चात पटना साहिब सांसद रवि शंकर कुमार , नागालैंड की राज्यपाल सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव , मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी,पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा, मेयर श्रीमती सीता साहू,उप महापौर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी गण्यमान्य संरक्षक अतिथियों, पदाधिकारियों कार्य समिति के सदस्य को अंगवस्त्र , बैच एवं माला पहनाकर सम्मानित करने के पश्चात चौक शिकारपुर,पटना साहिब स्टेशन पूरब दरवाजा चौक,खाजेकलां,मच्छरहट्टा ,पश्चिम दरवाजा, बेलवर गंज, भद्रघाट होते हुए अपना गंतव्य स्थल गौरीशंकर मंदिर की पहुंचे।

इस बार की शोभायात्रा अपने आप में एक अमिट छाप छोड़ा,रामभक्तों की जय श्री राम जय हनुमान जयकारों से पूरे पटना सिटी राम मय हो गया।प्रभु श्री राम जी के मार्ग पर बहुत सारे राम भक्त शोभायात्रा समिति को मोमेंटो,अंगवस्त्र,एवं माला पहनाकर, एवं प्रभु श्री राम जी की रथ पर पुष्प वृष्टि के साथ भव्य स्वागत किए ।

Advertisements
Ad 1

शोभायात्रा मार्ग के किनारे सभी राम भक्तो प्रभु श्री रामजी के जयकारा ,जय श्री राम के नारा,स्तुति, एवं हर्षोध्वनि के साथ शोभायात्रा की स्वागत किए।श्री राम नवमी शोभायात्रा अपना समापन स्थल गौरीशंकर मंदिर पहुंचने पर मंच की विधिवत उदघाट्न श्री राम जन्मोत्सव समिति की अध्यक्ष राजेश कुमार चंद्रवंशी, नागालैंड की राज्यपाल, बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह समिति की संरक्षक नन्द किशोर यादव किया उसके बाद मंच पर श्री राम नवमी शोभायात्रा में शामिल सभी कलाकार, समिति को पुरस्कृत किया गया।मंच की अध्यक्षता राजेश कुमार चंद्रबंशी ने किया।मंच संचालन प्रोफेसर अरुण कुमार ने किया।मंच पर उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार,प्रभाकर मिश्रा शिशिर कुमार, प्रोफेसर अरुण कुमार , सुजीत सिंह कुशवाहा महामंत्री: – मुरारी राय,
मंत्री:- विनय कुमार बिट्टू, सुधीर कसेरा, श्रवण कुमार चंद्रबंशी,शंकर महतो, कीर्ति यादव, प्रमोद राज, विनीत नारायण सिंह, संतोष कुमार चौरसिया, कोषाध्यक्ष:- संतोष कुमार सोनू
मीडिया प्रभारी:-बाबु भाई, मुन्ना सरकार गौरव कुमार सिंह ,गौरव कुमार ,संजय मालाकार गणेश कुमार, नीतीश कुमार, यश राज संतोष कुमार, मनोज शर्मा, मुकेश ठाकुर इस पुरस्कार वितरण समारोह में शमिल हुए।पुरस्कार वितरण समारोह में इस वार शोभायात्रा में 20 फीट की राम धनुष, एवं 20 फीट की हनुमान गदा मुख्य आकर्षण को एवम साथ ही आदि एवम सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया।

Related posts

रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुये मुख्यमंत्री

रामनवमी पर संपतचक में ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सेकंड चांस कार्यक्रम का जे-पाल टीम द्वारा अवलोकन, बालिकाओं की शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर हुआ संवाद

error: