बिहार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी परिवार ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब को भेंट की पालकी साहिब

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24)  केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के परिवार की ओर से तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के लिए पालकी साहिब की सेवा भेंट की गई। दिल्ली से रवाना की गई पालकी साहिब के तख्त पटना साहिब पहुंचने पर जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने अरदास के साथ उसे गुरु घर की सेवा में समर्पित किया। इस अवसर पर एडीशनल हेड ग्रंथी ज्ञानी दलीप सिंह, तख्त साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, उपाध्यक्ष गुरुविंदर सिंह, सुपरिटेंडेंट दलजीत सिंह सहित कमेटी के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

तख्त साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि इससे पहले भी हरदीप सिंह पुरी परिवार ने गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज एवं माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहिब की सेवा तख्त पटना साहिब को समर्पित की थी, जिसके दर्शन आज भी श्रद्धालु करते हैं। अब गुरु महाराज की सवारी के लिए पालकी साहिब की सेवा भी पुरी परिवार द्वारा भेंट की गई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी स्वयं इस अवसर पर उपस्थित होने वाले थे, लेकिन व्यस्तता के कारण नहीं आ सके। पालकी साहिब को विशेष रूप से दिल्ली में तैयार कराया गया था, जिसे अरदास के बाद तख्त साहिब के लिए रवाना किया गया और अब इसे विधिवत गुरु घर की सेवा में शामिल कर लिया गया। तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी ने इस सेवा के लिए हरदीप सिंह पुरी एवं उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

ज्यादा केएमसी देने से कमजोर शिशु घर में ही हो सकते हैं स्वस्थ्य और सुरक्षित : एएनएम

चैनपुर में पद्म भूषण डॉ. सी. पी. ठाकुर का सम्मान, शिक्षा और सेवा का दिया संदेश

error: