बिहार

पटना में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 95 वाहनों से ₹2.21 लाख का जुर्माना वसूला

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना यातायात पुलिस ने सोमवार को शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान 95 वाहनों से ₹2,21,200 का ई-चालान (जुर्माना) वसूला गया।

यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत डाक बंगला चौराहा, आसियाना मोड़, बोरिंग रोड, गांधी मैदान और कोतवाली टी-प्वाइंट सहित विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, आवश्यक दस्तावेजों की कमी तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 95 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹2,21,200 का ई-चालान काटा गया। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने पर एक ई-रिक्शा को जब्त कर डाक बंगला चौराहा के पास रखा गया।

पटना यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने कहा कि नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। जिम्मेदार नागरिक बनें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में आईसीआईसीआई बैंक ने प्री-प्लेसमेंट वार्ता का किया आयोजन

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई

error: