बिहार

महावीर मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भजन-कीर्तन से गूंजा माहौल

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के महावीर नगर बेउर स्थित महावीर मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया. मंदिर परिसर को ताजे फूलों और रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

मंदिर के सचिव बलेंद्र शर्मा ने बताया कि संध्या चार बजे से ही महिला मंडली ने भजन-कीर्तन आरंभ कर दिया था. बाल कृष्ण को पहले मंगल स्नान कराया गया और पालना पर विराजमान किया गया. रात्रि में पुरुष मंडली और महिला मंडली ने मिलकर देर रात तक भजन-कीर्तन किया. जैसे ही रात के बारह बजे श्रीकृष्ण जन्म की घोषणा हुई, पूरा मंदिर “जय कन्हैया लाल की”, “हाथी-घोड़ा पालकी” के उद्घोष से गूंज उठा और आसपास का इलाका भी भक्तिरस से सराबोर हो गया। इस अवसर पर मंदिर के तीनों पुजारी, मंदिर समिति के सदस्य और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. जन्मोत्सव के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी आस्था और उत्साह के साथ भाग लिया।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: