बिहार

पटना में सिगरेट ना देने पर गोली मारकर हत्या!

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। बिहार में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि उसे ना ही पुलिस का डर है ना ही कानून का. जिसे जब चाहा टपका दिया.वहीं रविवार की रात अपराधियों ने दो भाइयों को गोली मार दी मौके से पिस्टल लहराते फरार हो गए। मामला फतुहा थाना क्षेत्र के मकसूदपुर का है, जहां रविवार की देर रात रमन दास की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. वहीं रमन के एक अन्य भाई रुदल दास को हाथ मे गोली मारी गयी है, जिनको इलाज ने लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फतुहा थाना क्षेत्र के मकसूदपुर में रमन दास अपने घर के पास किराना दुकान चलाते है. रात काफी हो चली थी तो रमन ने दुकान बंद कर दी, तभी एक ही बाइक पर सवार तीन लोग आते हैं और रमन के घर का दरवाजा खोलवाते है और कहते है कि सिगरेट पीना है जल्दी दो, इसपर रमन ने दुकान बंद का हवाला दिया और सिगरेट देने से इंकार कर दिया। तब उन तीनों अपराधियो में से एक ने रमन के सीने में गोली दाग दी और उसके भाई को हाथ मे गोली मार दी. जिसके बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए. इस घटना में रमण दास की मौके पर ही मौत हो गयी औऱ उसके भाई रुदल दास को इलाज़ के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. वहीं रमन की माँ ने कहा कि 5 से 6 गोली मारी गयी है।

पुलिस ने बताया क्या है मामला-

वहीं इस मामले में डीएसपी फतुहा ने कहा कि बीती रात मकसूदपुर में दो भाइयों को सिगरेट नहीं देने पर गोली मार दी गयी, जिसमें एक की मौत और एक घायल बताया जा रहा है. फिलहाल अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. मौका ए वारदात पर रविवार की रात ग्रामीण एसपी रौशन कुमार भी पहुँच मामले की जानकारी ली ह.।देखना होगा कि घटना में शामिल अपराधी कब तक पुलिस के पकड़ में आते है।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: