पंजाब

तलवाड़ा कॉलेज को अपग्रेड करवाने के लिए प्रिंसिपल को मांगपत्र देते शिवम शर्मा

तलवाड़ा(प्रवीण सोहल): ऐंटी करप्शन फाउंडेशन इंडिया के पंजाब वाइस चेयरमैन व मां रूद्राणी जन सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष शिवम शर्मा ने तलवाड़ा एमआरपीडी कॉलेज को अपग्रेड करवाने हेतु अपनी वरिष्ट टीम के सदस्यों के साथ प्रिंसिपल बूटा राम को मिलने पहुंचे। शिवम शर्मा व उनके सदस्यों ने प्रिंसिपल बूटा राम को मांग पत्र सौंपा। शिवम ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारा कंडी क्षेत्र में सरकारी एमआरपीडी कॉलेज है , हमारे क्षेत्र में बहुत सारे युवा पड़ने के लिए तलवाड़ा से बाहर व अलग अलग जिलों में जाते हैं। जिसका कारण तलवाड़ा कॉलेज में युवाओं की मनपसंद डिग्री न होना, इसके साथ ही काफी सारे युवा पैसों का अभाव होने के कारण बाहर पड़ने नही जा सकते। हमारे तलवाड़ा कॉलेज में बी.बी.ए, बी.सी.ए , एम.ए इंग्लिश, एम.कॉम, बी.एड , एम.एस.सी नही है। जिस विषय में लिखित रूप में मुख्यमंत्री पंजाब, शिक्षा विभाग पंजाब को सूचित किया गया था। जिसका लिखित रूप में पंजाब सरकार के द्वारा जवाब भी आया था।और प्रिंसिपल तलवाड़ा से अपग्रेड करने के संबंध में परपोजल भिजवाने को कहा । शिवम ने कहा कि वह अपनी टीम के साथ प्रिंसिपल साहब से तलवाड़ा कॉलेज को अपग्रेड करने के लिए परपोजल भेजने का आग्रह करने के लिए पहुंचे हैं। ताकि कंडी क्षेत्र में सभी युवाओं को उनकी मनपसंद डिग्री इसी महाविद्यालय में मिल सके । इस मौके पर श्री रोशन लाल सूद , ठाकुर कुलवंत सिंह मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बाबा दीप सिंह मेमोरियल वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया

अचानक चलती बलेरो गाड़ी को लगी भयंकर आग

मेहनत से ली हुई जमीन की कुर्की का नोटिस जारी

error: