बिहार

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील

शेखपुरा,  उमेश कुमार : शेखपुरा नगर क्षेत्र के पटेल चौक के समीप संचालित माँ सावित्री हॉस्पिटल को सील कर दिया गया. नियमों को ताक पर रख संचालित किया जा रहे इस हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस बलों की मौजूदगी में अस्पताल को सील किया गया. इस कार्रवाई के दौरान अस्पताल के भीतर कई मरीज भी भर्ती थे, जिन्हें सबसे पहले बाहर निकालकर एंबुलेंस से दूसरे अस्पताल में भेजा गया और फिर सील की कार्रवाई की गई. बताया जाता है कि पूर्व में ऑपरेशन के दौरान यहां कई मरीजों की मौतें हो चुकी है और परिजनों द्वारा जमकर हंगामा भी मचाया गया था. इस पूरे मामले में इस अस्पताल को गलत तरीके से संचालित किए जाने का भी आरोप लगाया गया था और मामले में कार्रवाई की मांग कई बार की जा चुकी है. कुछ समय पूर्व भी जब एक मरीज की मौत हुई तो इस मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ा और अस्पताल संचालन में जांच को लेकर एक टीम भी गठित की गई थी. मामले की सत्यता पाए जान जाने के बाद आखिरकार हॉस्पिटल को सील किए जाने की कार्रवाई की गई.

Advertisements
Ad 1

गुरुवार को हॉस्पिटल को सील किए जाने की कार्रवाई के दौरान वहां आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा रही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं पुलिस टीम ने अस्पताल सील किए जाने की कार्रवाई शुरू की तो लोग इस मामले में जानकारी को लेकर पूरी तरह उत्सुक दिखे .अस्पताल को सील किए जाने की कार्रवाई को लेकर जैसे ही प्रशासनिक टीम वहां पहुंची तो अस्पताल के कर्मी ऑपरेशन थिएटर सहित कई कमरों में इधर-उधर दुबक गए. इस दौरान बारी बारी से कर्मियो को अस्पताल से बाहर निकाल गया. हालांकि इस दौरान अस्पताल संचालक पुलिस टीम को चकमा देकर वहां से बच निकलने में सफल रहा. मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच के क्रम में अस्पताल का रजिस्ट्रेशन सहित कई अन्य बिंदुओं पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई है.

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

बिहार को गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारी शिक्षा का असशक्त उदाहरण बनाएंगे : शिक्षा मंत्री

error: