बिहार

शेखपुरा का वार्षिकोत्सव समारोह-2026 संपन्न, बच्चों को किया गया प्रोत्साहित

शेखपुरा,  सोनू कुमार : डॉ० भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, शेखपुरा का वार्षिकोत्सव समारोह-2026 का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि, शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा विशिष्ट अतिथि, पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा, उप विकास आयुक्त, शेखपुरा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, शेखपुरा एवं जिला कल्याण पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

Advertisements
Ad 1

मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा बच्चों को नवाचार एवं स्टार्टअप हेतु प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा द्वारा छात्राओं को खेल-कूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी सेवाओं में खेल-कूद कोटा के अन्तर्गत नौकरी प्रावधान है। उप विकास आयुक्त, शेखपुरा द्वारा छात्राओं को जीवन में अनुशासन के महत्व के बारे में प्रकाश डाला गया। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि विकट परिस्थितियों में भी सफलता कैसे प्राप्त की जाय। जिला कल्याण पदाधिकारी, शेखपुरा के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति की गयी।

Related posts

मेडिकल कॉलेज अस्पताल निर्माण में स्थल चयन लिए पटना से पहुंची टीम ने किया निरीक्षण

उद्योग विभाग का कैम्प : 25 लाभुकों को 250 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति मिली

मुख्यमंत्री ने नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता खिलाड़ी सुश्री अनु कुमारी को चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

error: