बिहार

आपदा पीड़ित परिवारों को शेखपुरा डीएम ने सौंपा अनुग्रह अनुदान

पटना, सोनू कुमार : बिहार के शेखपुरा जिला में बीते कल शनिवार को आपदा पीड़ित परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से राहत प्रदान की गई। दिनांक 20 दिसंबर 2025 को जिला पदाधिकारी शेखपुरा श्री शेखर आनंद द्वारा विभिन्न आपदाओं में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि का वितरण किया गया।

Advertisements
Ad 1

आपदा विभाग, पटना के विभागीय प्रावधान के तहत कुल छह मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि चेक के माध्यम से दी गई। जिन मृतकों के आश्रितों को अनुदान प्रदान किया गया, उनमें भूषण प्रसाद, सत्यम कुमार, शांतनु कुमार, अनु कुमारी, राजनंदनी कुमारी एवं रुदल कुमार शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, इनमें चार लोगों की मृत्यु डूबने से, एक की मृत्यु सर्पदंश से तथा एक की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हुई थी। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Related posts

पटना में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: वाहन चोर गिरोह, अवैध हथियार सप्लायर और दस्तावेज चोर गैंग का खुलासा

BSEB Exam: 2 मई से बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की कम्पार्टमेंटल परीक्षा

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, एक वर्षीय बेटे का सोमवार को मनाया था जन्मदिन

error: