बिहार

मानवता को शर्मसार, बेतहमी से लात, घुसे से पिटाई करने का वीडियो आया सामने

20241026 110957

जमुई, मो. अंजुम आलम जमुई में मनचले युवकों द्वारा एक प्रेमी जोड़े के साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। बेरहमी से प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट करते हुए एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो टाउन थाना क्षेत्र के दौलतपुर इलाका के पहाड़ी का बताया जाता है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ मनचले युवकों द्वारा प्रेमी जोड़े के साथ लात-घुसे से मारपीट की जा रही है। ईंट से भी प्रेमी पर कई बार प्रहार किया गया है। इस दौरान प्रेमी जोड़ चीख और चिल्ला रहे हैं, छोड़ने के लिए गुहार लगा रहे हैं, दोनो हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं लेकिन किसी भी बेरहम युवकों को दया नहीं आई और काफी देर तक मारता रहा। प्रेमी जोड़े की गलती इतना ही थी कि वे दोनों पहाड़ी पर बैठक आपस में बातें कर रहे थे। य

ह घटना करीब एक सप्ताह पहले की बताई जा रही है। बताया जाता है कि प्रेमिका उझंडी इलाके की रहने वाली तो प्रेमी युवक बोधवन तालाब इलाके का रहने वाला बताया जाता है, दोनों बालिग हैं। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और मिलने के लिए सुनसान जगह पर दोनों पहुंचे थे तभी इसकी भनक स्थानीय युवकों को लग गई। उसके बाद मनचले युवकों ने प्रेमी जोड़े के साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट की घटना को अंजाम दिया। वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज क्राइम 24 नहीं करता है।हालांकि ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि फिर बाद में दोनों की शादी भी करा दी गई है, लेकिन बड़ी बात तो यह है कि यह घटना एक सप्ताह पहले की है और घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भी इसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगी।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!