बिहार

बिहार में भीषण गर्मी का कहर, 27 से 29 अप्रैल तक अलर्ट जारी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा जारी ताज़ा बुलेटिन के अनुसार, 27 से 29 अप्रैल 2025 के दौरान राज्य के अधिकतर भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

हीटवेव से जूझ रहे कई जिले-

अगले 24 घंटे में पटना, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, भोजपुर, नवादा समेत कई जिलों में भीषण गर्मी (42 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान) और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। औरंगाबाद जिले के बरुण प्रखंड में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो राज्य में सबसे अधिक है।

पिछले 24 घंटे का तापमान विवरण:

औरंगाबाद (बरुण): 45.0°C

औरंगाबाद (उदन): 44.8°C

अरवल (अरवल): 44.7°C

Advertisements
Ad 1

गया (खिजरसराय): 44.7°C

औरंगाबाद (देव): 44.7°C

रोहतास (सासाराम): 44.6°C

रोहतास (रोहतास): 44.6°C

पटना (पटना): 44.5°C

न्यूनतम तापमान में भी गिरावट वहीं पूर्वी चंपारण जिले के फेनहरा प्रखंड में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा।

जनता से अपील मौसम विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वह बिना आवश्यक कार्य के घरों से बाहर न निकलें। विशेषकर दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक सावधानी बरतें। लू और वज्रपात से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: