पटना

लापता छात्र अवनीश कुमार का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई

1646549749566

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): अगम कुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी इलाके से बीते 25 फरवरी से लापता छात्र अवनीश कुमार का का शव नहर से मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही नहर के पास लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलने के बाद अगम कुआँ थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और छात्र का शव अपने कब्जे में लिया और पूरे मामले की छान बीन की। बताया जाता है जेवीसी मशीन द्वारा नहर की सफाई की जा रही थी उसी क्रम में गायब छात्र अवनीश कुमार का शव को बरामद किया गया।

IMG 20220306 WA0099

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मंचा हुआ है और सभी का रो-रो का बुरा हाल है। वही परिजनों ने अवनीश की हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने का आसंका जताया है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और पूरे मामले की बारीकी से जाँच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरी बाते सामने आ जायेगी।

Related posts

पटना में राजस्व अधिकारियों का महाजुटान, 23 दिन से जारी आंदोलन को मिला व्यापक समर्थन

श्री श्याम मंदिर का 21वां स्थापना दिवस महोत्सव कल, होगी भजन अमृतवर्षा

गौरीचक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके घरों पर चस्पा किया इश्तेहार