बिहार

एक कुआं से 7 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी

पटनासिटी, न्यूज क्राइम 24। दीदारगंज थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव के खेत स्तिथ एक कुआं से 7 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है, वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दीदारगंज पुलिस को दिया। कुआँ से शव की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे फतुहा डीएसपी सियाराम यादव ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

वहीं घटनास्थल के आस-पास से शराब की कुछ बोतल अबीर तथा फूल वाला बिखरे पड़े मिले थे। सियाराम यादव ने बताया कि स्क्वाड डॉग एफएसएल की टीम को सूचना दी गई है वे घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट कर ही सच्चाई का पता चल पाएगा।

Advertisements
Ad 1

गौरतलब है कि 7 वर्षीय बच्ची एक दिन पूर्व घर से खेलने के दौरान रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी, काफी खोजबीन करने के बाद पता नहीं चला तो परिजनों द्वारा दीदारगंज थाने में इसकी सूचना दिया, लेकिन आज सुबह सुनसान खेत में पड़े एक कुएं से बच्चे का शव पुलिस ने बरामद कर लिया।आशंका जताया जा रहा है की बच्ची का हत्या कर अपराधी उसे कुएं में फेंक दिया, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की वास्तविकता क्या है। फिलहाल पुलिस सभी विन्दुओ पर मामले की जांच में जुट गई है।

Related posts

श्री रामचरितमानस महायज्ञ के नवम दिवस राम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन

पटना सिटी में गौ सेवा कार्यक्रम संपन्न, 200 से अधिक गौमाताओं को कराया गया भोग

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 12 दिवसीय बीएड कार्यशाला का समापन, शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण की मिली नई दिशा

error: