क्राइमताजा खबरेंबिहार

4 दिनों से लापता पिकअप चालक की लाश मिलने से सनसनी!

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना संपतचक के गोपालपुर थाना अंतर्गत इलाहीबाग निवासी चाय दुकानदार दिलीप राय के पुत्र 26 वर्षीय धीरज कुमार की लाश गांव के कूड़ा कचरे के ढेर पर स्थित कुआं से मिली। कुआं मे लापता धीरज का शव उपलाया देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मृतक धीरज कुमार पिकअप चालक था और वह पिछले 4 दिनों से लापता था। परिवार वाले उसकी खोज कर ही रहे थे कि इसी बीच शनिवार की सुबह सुबह में लाश मिलने की सूचना पर परिवार वालों में कोहराम मच गया । मृतक के परिवार वालों ने अज्ञात लोंगो पर उसकी हत्या कर लाश को कुएं में फेंक देने का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर जमा ग्रामीणों का भी कहना है कि धीरज कुमार की हत्या से पहले बुरी तरह मारपीट किया गया है ऐसा उसके शव को देखने ही पता चल रहा है। मृतक का चेहरा पूरी तरह काला पड़ गया था और उसके शरीर पर शर्ट पैंट पहने हुए पाया गया।

Advertisements
Ad 1

घटनास्थल पर सुबह-सुबह सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। मृतक के परिवार वालों ने पुलिस को बताया है कि धीरज कुमार 21 फरवरी की सुबह से घर से निकला था उसके बाद वह घर लौट कर नहीं आया। मुस्ताक पिकअप चालक धीरज कुमार के पिता दिलीप राय इलाहीबाग बढ़िया में ही सड़क किनारे चाय की दुकान चलाते हैं। मृतक की पत्नी मां पिता समेत परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल होने लगा । मृतक के दो बेटे भी बताए जाते हैं। गोपालपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक रंजन का कहना है कि पुलिस टीम इस मामले की पड़ताल में जुट गई है। हर पहलू पर तहकीकात की जा रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई।

Related posts

शेखपुरा डीएम-एसपी ने ‘सासा कलेक्शन’ का औचक निरीक्षण किया, 100 मजदूरों को PF से जोड़ने का निर्देश

सहयोग शिविर’ की शुरुआत : 30 दिन में समस्या नहीं सुलझी तो 31वें दिन अधिकारी स्वत : निलंबित होंगे – मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना एयरपोर्ट के रनवे विस्तार में तेजी लाए केंद्र, बिहार बनेगा पूर्वी भारत का एविएशन हब: सीएम सम्राट चौधरी

error: