ताजा खबरेंबिहार

शराब माफियाओं की खैर नहीं!

सुपौल(बलराम कुमार): मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अन्तर्गत थाना क्षेत्र के डपरखा पंचायत में ड्रोन कैमरे से शराब माफियाओं पर नजर रखने की है। SDM, एस जेड हसन, ने बताया की बिहार में पूर्णरूप से शराबबंदी सफल बनाने के लिए ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। जहां किसी की नजर नहीं पहुंचेगी वहां ड्रोन कैमरे की नजर पहुँचेगी। क्योंकि ड्रोन कैमरे से बस्ती सहित कई अन्य जगहों पर नजर रख शराब माफियाओं पर नकेल कसी जा सकती है। हालांकि बिहार में पूर्णरूप से शराब बंद हो शराब माफियाओं पर नकेल कसी जाय उसके लिए सरकार नए नए तरीके आजमा रहे हैं। साथ हीं ड्रोन कैमरे से शराब माफियाओं पर नजर रखने के लिए मिशन में SDPO, गणपति ठाकुर, SHO, संदीप कुमार सिंह, अमित कुमार, अन्य दर्जनों पुलिस बल शामिल थे।

Related posts

ट्रेन में यात्री से मारपीट, गाली-गलौज एवं जबरन अवैध वसूली कर रुपये छीनने वाले पाँच अभियुक्त गिरफ्तार!

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां तेज प्रशासन ने किया सड़कों का निरीक्षण

पटना यातायात पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, कर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा