बिहार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने इमारत शरिया के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी केरल और लक्षद्वीप के सचिव तारिक अनवर ने कांग्रेस के कई नेताओं के साथ इमारत शरिया पहुंच कर इमारत शरिया के अधिकारियों से मुलाकात की। बैठक के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी के समर्थन से सरकार बनी है, इसलिए वहाँ कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यकों के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। अमीर-ए- शरीयत का संदेश सुनने के बाद उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में मदरसा शिक्षा बोर्ड की स्थापना और वक्फ बोर्ड को सक्रिय बनाने के लिए एक मजबूत रोडमैप तैयार किया जाएगा। इमारत शरीया के अधिकारियों ने कहा कि इमारत शरिया इस मामले में पूरी तरह समर्थन करेगी । इस बैठक में इमारत शरीया के काजी मौलाना मुफ्ती अंजार आलम कासमी, इमारत शरिया के मुफ्ती मौलाना मुफ़ती मुहम्मद सईद-उर-रहमान कासमी, फहद रहमानी, सीईओ रहमानी-30, उप काजी शरीयत मौलाना मुफ्ती वसी अहमद कास्मी, मौलाना शमीम अकरम रहमानी सहायक काज़ी-ए- शरीयत, आफिस सचिव मौलाना मुहम्मद अरशद रहमानी, आज़मी बारी, मुन्ना शाही, एस एम शराफ, मसिहुद्दीन, फहीम अहमद, आफाक अहमद, मौलाना साबिर हुसैन कासमी, मौलाना मिन्हाज आलम नदवी के अलावा अन्य स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

नवादा, मोतीपुर और सासामूसा में मार्च 2027 तक नई चीनी मिलें होगी स्थापित

पुनपुन-दरधा के उफान से कई गांवों का संपर्क टूटा, बाढ़ का खतरा गहराया

पानी के तेज बहाव में 8 वर्षीय बच्ची की डूबकर मौत, शौच के लिए निकली थी घर से

error: