बिहारराजनितिक

भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिनाथ सिंह ने झारखंड के साथियों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की

20240403 155418 1

पटना, (न्यूज क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, झारखंड के वरिष्ठ नेता ,पूर्व मंत्री सह गढ़वा के पूर्व विधायक श्री गिरिनाथ सिंह ने झारखंड से अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी ,राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन,एजाज अहमद एवं मृत्युंजय तिवारी की उपस्थिति में राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। इनके अलावा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सुशील जायसवाल ने भी सदस्यता ग्रहण की। एजाज ने बताया कि पार्टी की ओर से सदस्यता ग्रहण करने पर नेताओं ने गिरिनाथ सिंह जी को सदस्यता रसीद के साथ पार्टी का प्रतीक गमछा और लालू जी के जीवनी पर आधारित पुस्तक देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी
सिद्दीकी ,बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजद के अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह ने गिरिनाथ सिंह जी और झारखंड के भाजपा नेताओं को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि श्री लालू प्रसाद और श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व पर विश्वास करके राजद की नीतियों और सिद्धांतों के साथ श्री गिरिनाथ सिंह जी और उनके साथियों के राजद में शामिल होने से झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय जनता दल सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर विश्वास करती है उन्हें हर स्तर पर सम्मान भी देती है। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के ‌ प्रदेश महासचिव श्री प्रमोद कुमार राम,गढ़वा जिला अध्यक्ष सूरज सिंह, प्रदेश महासचिव झारखंड विश्वनाथ राम घूरा, संतोष यादव ,विजय कुमार चंद्रवंशी ,दिलीप सिंह, चंदन सिंह ,पप्पू सिंह, ओम प्रकाश पांडे ,सुरेंद्र यादव ,रंजन चौबे के साथ सैकड़ो समर्थक शामिल हुए।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!