बिहार

निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही सर्वश्रेष्ठ सेवा होती है : डिप्टी मेयर मीरा देवी

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): मानव की सेवा सबसे बड़ी सेवा है इससे बड़ा धर्म कोई नहीं है आज प्यासे को पानी भूखे को भोजन मिल जाए तो इससे बड़ी कोई सेवा नहीं होती है उक्त बातें पटना की उपमहापौर  मीरा देवी ने मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा आयोजित समिति के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय निशांत सराफ की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर  आयोजित श्री अग्रसेन जी की रसोई में कहीं उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार मारवाड़ी समाज ने कोरोना काल में निस्वार्थ भाव से सेवा की है वह अपने आप में एक मिसाल है.

Advertisements
Ad 1

समिति द्वारा चलाए ऑक्सीजन सेवा की काफी सराहना की. समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने किया.उन्होंने बताया कि समिति द्वारा आज श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल एवं अनाथालय में मरीजों के साथ-साथ शहीद शहीद भगत सिंह चौक के पास दो हजार से ऊपर भोजन पैकेट का वितरण किया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शिवप्रसाद मोदी ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की  सराहना की

देवड़ा ने बताया कि निशांत सराफ में सेवा की भावना कूट-कूट के भरी थी उसने कम समय में गरीब कन्याओं की शादी छठ पूजा पर सहयोग करना किसी भी असहाय व्यक्ति के लिए वह व्यक्ति हमेशा तैयार रहता था समिति परिवार की ओर से विश्व को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद समाजसेवी बलराम चौधरी, मोहम्मद जावेद, सुभाष पोद्दार, दिलीप तुलसयान, अशोक बंका, विनोद शर्मा, राजेश देवड़ा, डॉक्टर सुधीर शर्मा सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन

error: