बिहार

युवा उत्सव में प्रदर्शन के आधार पर निर्णायकों द्वारा विभिन्न कला में प्रथम स्थान पर चयनित

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के सांस्कृति कार्य निदेशालय के अन्तर्गत जिला प्रशासन, पटना द्वारा प्रेमचन्द रंगशाला, राजेन्द्र नगर, पटना में दो दिवसीय आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2024-25 का समापन शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस युवा उत्सव में पटना जिला के 15 से 29 आयु वर्ग के लगभग 200 युवा एवं युवती समूह गायन, समूह लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, हार्मोनियम वादन, वक्तृता, चित्रकला, हस्तशिल्प, मूत्र्तिकला, फोटोग्राफी आदि कला विधाओं की प्रतियोगिता में भाग लिया तथा अपने-अपने विधा में बेहतर प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियाँ बटोरीं।

पुरस्कार-सह-समापन समारोह में सुश्री कीर्ति आलोक, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, पटना ने सभी विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को मोमेन्टो एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।सुश्री कीर्ति आलोक, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, पटना ने बताया कि दो दिवसीय जिला युवा उत्सव में प्रदर्शन के आधार पर निर्णायकों द्वारा विभिन्न कला विधाओं में प्रथम स्थान पर चयनित युवा कलाकारों का चयन पटना जिला युवा दल में किया गया है, जो आगामी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे।

शास्त्रीय वाद्य यंत्र (गिटार)
तन्वी – प्रथम
प्रिया राज – द्वितीय
वैष्णव शाही – तृतीय

शास्त्रीय वाद्य यंत्र (हारमोनियम)
अमन कुमार – प्रथम
रिया सिंह – द्वितीय
सोनु कुमार – तृतीय

शास्त्रीय वाद्य यंत्र (वायलिन)
हर्षित मिश्रा – प्रथम

शास्त्रीय वाद्य यंत्र (वायलिन)
अथर्वमनस – प्रथम
श्रेया श्रीवास्तव – द्वितीय
अपराजिता चटर्जी – तृतीय

चित्रकला
सुश्री अंकिता – प्रथम
सुश्री स्मिता कुमारी – द्वितीय
सुश्री नन्दिनी – तृतीय

मूत्र्तिकला
विष्णुकान्त पाठक – प्रथम
पुष्पा कुमारी – द्वितीय
सिद्धार्थ शर्मा – तृतीय

क्राफ्ट (शिल्प)
अदिती कुमारी – प्रथम
अलका कुमारी – द्वितीय
देवराज कुमार – तृतीय

छायाचित्र (फोटोग्राफी)
मधुलिका मुस्कान – प्रथम
सौरभ कुमार सुमन – द्वितीय
अमन अग्रवाल – तृतीय

शास्त्रीय वाद्य यंत्र (तबला)
आर्यव शंकर – प्रथम
प्रियांशु दूबे – द्वितीय
अभिनन्दन कुमार – तृतीय

वक्तृता
कुमारी कौशकी – प्रथम
खुशी – द्वितीय
उत्कृष्ट आनन्द – तृतीय

शास्त्रीय नृत्य (कथक)
ऋचा सुमन – प्रथम
मो0 आरिफ – द्वितीय
अर्चना कुमारी – तृतीय

शास्त्रीय नृत्य (भरतनाट्यम)
अंशु कुमार – प्रथम
आदया सिन्हा – द्वितीय
मानसी कुमारी – तृतीय

एकल लोकगीत
सुनीधि सुमन – प्रथम
रिया सिंह – द्वितीय
नीरज कुमार – तृतीय

समूह लोकगीत
अपराजिता चटर्जी एवं दल – प्रथम
किलकारी – द्वितीय
मैथिली सखी – तृतीय

सुगम संगीत
अभिषेक कुमार – प्रथम
श्रेया श्रीवास्तव – द्वितीय
मिथुन कुमार – तृतीय

समूह लोक नृत्य
किलकारी बाल भवन, पटना – प्रथम

कविता लेखन
अमरनाथ कुमार – प्रथम
मुनटुन राज – द्वितीय
सम्राट समीर – तृतीय

कहानी लेखन
सम्राट समीर – प्रथम
अमीषा कुमारी – द्वितीय
आकाश कुमार – तृतीय

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

error: