बिहार

354वें प्रकाश उत्सव को लेकर आज दूसरी प्रभात फेरी निकाली गई

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): पटना सिटी के तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में मनाए जाने वाले सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 354वें प्रकाश उत्सव को लेकर आज दूसरी प्रभात फेरी निकाली गई. वही पंच प्यारे के अगुवाई में तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा से अहले सुबह निकली प्रभात फेरी कई इलाकों का भ्रमण करता हुआ कंगन घाट पहुँचा. जहां कंगन घाट गुरुद्वारा दर्शन कर पुनः तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा लौटे.

इस प्रभात फेरी में सैकड़ों की संख्या में सिक्ख श्रद्धालु गुरु भजन कीर्तन करते नजर आए। आज से दस दिनों तक तख्त श्री हरिमंदिर से निकल कर अलग-अलग इलाको में प्रभात फेरी जाएगी और 18 जनबरी को बड़ी प्रभात फेरी के रूप में समाप्त होगी, वहीं 19 जनवरी को नगर कीर्तन और 20 जनवरी को मुख्य प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा।

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में ‘क्विज़िकल 2026’ का आयोजन, फरीहा-सुमन-साक्षी की टीम बनी विजेता

देशभक्ति की धुनों से गूंज उठा एम्स पटना परिसर, SSB के ब्रास बैंड ने बांधा शमां

ब्रेजा कार से 202.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, भोजपुर का युवक गिरफ्तार!

error: