क्राइमबिहार

एसएसबी कमांडेंट एवं तस्करों से हुई झड़प के मामले में दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार!


अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा से सटे घूरना ओपी स्थित जटवारा गांव में बीते दिनों 20 फरवरी को चाइनीस सेव के साथ तस्कर को एसएसबी 56वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के द्वारा पकड़े जाने पर झड़प हुई थी, कमांडेंट को गोली लगने की बात भी सामने आई थी। घटना के बाद एसएसबी के द्वारा घूरना ओपी में लिखित आवेदन देकर 15 व्यक्ति को नामजद तथा 100 व्यक्ति अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

जिसमें से एक अभियुक्त मोहम्मद आफताब को जेल भेज चुके थे, वहीं आज दूसरा अभियुक्त शोहिद आलम पिता स्व०अफाक, ग्राम पथराहा, वार्ड-13, थाना घूरना को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का ओपी अध्यक्ष राजनंदनी सिन्हा ने कागजी कार्रवाई कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। बताते चलें कि जहां इस घटना से तस्करों में खौफ है वहीं एसएसबी के जवानों ने भी बॉर्डर पर सख्ती बरत रही है। हर जाने आने वाले लोगों की जांच कर रहे हैं।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: