बिहार

एसडीओ शैलजा पांडेय ने नरपतगंज प्रखंड के कई विद्यालयों का किया निरीक्षण

अररिया, रंजीत ठाकुर फारबिसगंज एसडीएम शैलजा पांडेय ने गुरुवार को नरपतगंज प्रखण्ड क्षेत्र के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें मध्य विद्यालय दरगाहीगंज प्रमुख है जहाँ निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विद्यालय की विधिव्यवस्था देख प्रसन्नता जहीर किया तथा स्कूल प्रांगण में उपस्थित बच्चों से मध्यान भोजन,पठन पाठन ,खेल कूद ,स्कूल ड्रेस आदि से संबंधित जानकारी लिया । वहीं औचक निरीक्षण की खबर से क्षेत्र के कई विद्यालयों में हड़कंप मच गया ।

जबकि उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय नूनिया टोला चकला बढ़ेपारा में निरक्षण करते हुए बच्चों के साथ नीचे बैठ कर भोजन किये एवं मध्य विद्यालय चंदा ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरदहा नूनिया टोला आदि विद्यालयों का जांच कर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है । वहीं जांच के क्रम में मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी नरपतगंज हंसराज , मनरेगा जेई राकेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद थे ।

Related posts

एम्स पटना में एमबीबीएस के नये विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ, देहदान करने वालों को दी पुष्पांजलि

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार