बिहार

एसडीओ को मिली जान मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज!

मनेर(आनंद मोहन): सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मनेर प्रमोद कुमार को सरकारी नंबर पर एक व्यक्ति के द्वारा जान मारने की धमकी मिली है। जिससे सहायक विद्युत अभियंता डरे सहमे हुए हैं। उन्होंने लिखित आवेदन मनेर थाना में देकर जान-माल की रक्षा की गुहार लगाई है। प्रमोद कुमार ने बताया कि बकाया राशि जमा कराने हेतु जगमोहन सिंह पिता देव प्रसाद सिंह ग्राम व्यापुर के दूरभाष संख्या इतना पर बकाया राशि जमा करने हेतु बार-बार आग्रह किया जा रहा था। किंतु इनके द्वारा बिजली विपत्र की राशि जमा नहीं किया था। आज इन्होंने मेरे सरकारी दूरभाष संख्या पर पूर्व बकाया राशि जमा करने की बोला गया। तो मुझे धमकी मिली कि ज्यादा अफसर बनते हो जान से मार देंगे। वही प्रभारी मनेर थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि सहायक विद्युत अभियंता प्रमोद कुमार की ओर से एक लिखित आवेदन आई है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

सीवान में पुलिसकर्मियों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

महावीर मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जानकी नवमी, 24 घंटे का अष्टयाम कीर्तन शुरू

error: