बिहार

आवास योजना के अयोग्य लाभुकों पर धोखाधड़ी का प्राथमिकी दर्ज

मनेर(आनंद मोहन): मनेर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने बांक पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के अपात्र 11 लाभुकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसका मनेर थाना कांड संख्या 147/2022 दर्ज है। थाने में दिए गए आवेदन पत्र में बताया गया है कि जिला ग्रामीण विकास अभिकरण पटना द्वारा मनेर प्रखंंड के बांक पंचायत के बांक गांव निवासी रामनाथ सिंह, मनोज कुमार , बेबी देवी, मंजू देवी , सुरेश चौरसिया, संगीता कुमारी, लीला देवी, अमिता देवी, मुनिया देवी, मोहम्मद एकसमा छितरौली गांव के मुन्नी देवी ने अपात्र होते हुए योजना का लाभ उठाया है। प्रभारी मनेर थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद के द्वारा एक आवेदन प्राप्त हुई है, जिस पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है। अनुसंधानकर्ता मोमताज अंसारी को बनाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

error: