बिहार

तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण वार्ड पार्षद के पक्ष में पहुंचे एससीएसटी थाना

जमुई(मो.अंजुम आलम): नगर परिषद क्षेत्र के बिठलपुर में सोमवार की रात मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान असमाजिक तत्वों ने वार्ड संख्या 16 के वार्ड पार्षद अशोक तांती पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान पिस्टल के बट से वार कर वार्ड पार्षद को घायल कर दिया।

उसके बाद तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों व समर्थकों के साथ वार्ड पार्षद एससीएसटी थाना पहुंचे, जहां घटना की जानकारी देते हुए लिखित आवेदन देकर एक नामजद और पांच अज्ञात लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। वार्ड पार्षद अशोक तांती ने बताया कि उनके वार्ड में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाला गया था।

जिसको लेकर वह गांव में ही एक किनारे खड़े थे। जुलूस के दौरान शराब के नशे में धुत लखन यादव के पुत्र सतदेव यादव आया और धक्का-मुक्की करते हुए पेट में पिस्टल सटा दिया, फिर जाती सूचक शब्द कहते हुए गाली-गलौज कर पिस्टल के बट से चेहरे पर वार कर दिया गया,जिससे वे घायल हो गए।

उसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बीच-बचाव कर उन्हें बचाया गया। उन्होंने बताया कि सत्यदेव यादव के साथ पांच अज्ञात लोग भी शामिल थे। रात की वजह से वे पांच लोगों को पहचान नहीं पाए हैं। सभी लोग शराब के नशे में धुत थे।

उनपर किस कारण से हमला किया गया है इसका पता नहीं चल सका है। उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं था। घटना के बाद थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।

Related posts

अगलगी में दो परिवारों के घर और दुकान जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा में घुसते ही दो तस्कर गिरफ्तार, 32.7 लीटर नेपाली शराब बरामद!

पत्रकार आदित्य गिरी के पिता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर