बिहार

होली विजन स्कूल में ‘विद्यालय सुरक्षा’ कार्यक्रम आयोजित

पटना सिटी, न्यूज़ क्राइम 24। घोघरडिहा प्रखंड स्वराज्य विकास संघ सीतामढ़ी द्वारा इंडियन रेड क्रास सोसायटी पटनासिटी के नेतृत्व में मित्तन घाट स्थित होली विजन इंटरनेशनल स्कूल में “विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम” के अंतर्गत बच्चों को सड़क सुरक्षा और जान बचाने के विभिन्न उपायों और सीपीआर से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

आपातकालीन स्थिति में किस तरह से प्राथमिक सहायता कर मदद करनी चाहिए उसके बारे मे विधियां बताई गई। इसके साथ ही साथ बच्चों से इसका अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और सभी चीज़ों को बारिखी से समझा। मौके पर स्कूल के निदेशक संतोष कुमार शर्मा, डॉ० श्रवण कुमार, डॉ० अजय कुमार, प्रशांत समेत अन्य मौजूद रहे।

Related posts

सावन पर्व की तीसरी सोमवारी पर जल भरने व स्नान करने के दौरान बरंडी नदी में डूबने से तीन बालक की मौत!

गंगा किनारे एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया

इमारत शरिया के केंद्रीय कार्यालय में शान से फहराया गया तिरंगा

error: