बिहार

जिला प्रशासन को संकट मोचन पॉली प्रोडक्ट्स एलएलपी ने भेंट किए 20 लाइफबॉय रिंग

हाजीपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में खोज एवं बचाव कार्यों को और प्रभावी बनाने की दिशा में संकट मोचन पॉली प्रोडक्ट्स एलएलपी ने जिला आपदा प्रबंधन शाखा, वैशाली को 20 लाइफबॉय रिंग जीवन रक्षक उपकरण प्रदान किए।यह सहयोग जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) की गरिमामयी उपस्थिति में जिला प्रशासन को सौंपा गया।इन लाइफबॉय रिंग का उपयोग बाढ़, जलभराव एवं डूबने की संभावित घटनाओं के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में किया जा सकेगा।

इससे विशेष रूप से नदी तटीय एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित बचाव कार्यों को अतिरिक्त मजबूती मिलेगी।जिला पदाधिकारी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सामाजिक दायित्व की सकारात्मक और अनुकरणीय पहल बताया।उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रशासनिक तैयारियों के साथ-साथ समाज एवं निजी क्षेत्र की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। ऐसे सहयोग से उपलब्ध संसाधनों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

Related posts

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बथनाहा रेलवे स्टेशन पर श्रमदान, पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, युवाओं ने लिया सेवा और देखभाल का संकल्प

इस्लामी न्याय व्यवस्था के बिना इस्लामी जीवन की कल्पना नहीं : अमीर-ए-शरिया

error: