फुलवारी शरीफ़, अजीत। सोमवार को संपत चक नगर परिषद क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंद्रधनुष 5 का उद्घाटन विधिवत रूप से फीता काटकर नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार के द्वारा किया गया .संपतचक नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि टीकाकरण से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा. नए लाभार्थी यू-विन एप पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं.मिशन इंद्रधनुष का उद्देश्य उन बच्चों का टीकाकरण करना है जिन्हें डिफ्थेरिया ,बलगम, टिटनस , पोलियो , तपेदिक ,खसरा तथा हेपिटाइटिस-बी को रोकने वाले सात टीके आंशिक रूप से नहीं लगे हैं .
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर रेणु कुमारी ने बताया कि
इस मिशन इंद्र धनुष अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष की आयु के बच्चों के अलावा गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है.
इस कार्यक्रम में संपतचक नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषभ राय उर्फ बंटू ने लोगों से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने बच्चों और गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र लाइन और टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं.
