बिहार

क्षेत्रीय मुख्यालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया संविधान दिवस

फुलवारी शरीफ, अजीत। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय मुख्यालय (पटना) भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, फुलवारीशरीफ के परांगण में नरेन्द्र सिंह उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय (पटना) भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के नेतृत्व में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर आमंत्रित नजदीकी शिक्षण संस्थान फातिमा डिग्री कॉलेज, शारदा पब्लिक स्कूल एवं एस०टी० राजा इन्टरनेशनल स्कूल के शिक्षक एव छात्र-छात्राओं से साथ साथ सरपंच, गोणपुरा व क्षेत्रीय मुख्यालय (पटना) भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में पदस्थ पदाधिकारीयों को नरेन्द्र सिंह उप महानिरीक्षक द्वारा भारत के संविधान व उसकी विशेषता के बारे में विस्तृत जानकरी दी गई.
यह भी बताया कि संविधान का पालन करना हर एक भारतीय नागरिक का दायित्व और कर्तव्य है तथा देश के विकास के लिये हर नागरिक को इसे अपने जीवन में उतारना चाहिए.साथ ही सविधान की सुरक्षा एवं पालन हेतु शपथ ली गई.

कार्यक्रम का संचालन रणजीत कुमार सिंह उप सेनानी द्वारा सुचारू रूप से किया गया. साथ ही सभी अधिकारी व सभी कर्मीयों ने अपना अपना पूर्ण योगदान दिया. कार्यकम का मुख्य उद्देश्य भारत के संविधान की विशेषता व संविधान की सुरक्षा व पालन हेतु जागरूक करना था. अंत में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए सभी आगंतुक लोक पाल सिंह, द्वितीय कमान, रणजीत कुमार सिंह उप सेनानी, के पूर्ण जोगदान के फलस्वरूप नरेन्द्र सिंह उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय पटना द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सरपच, गोणपुरा एवं इन शिक्षण संस्थान के अध्यापकगणों व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा सभी गणमान्य अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिये धन्यवाद दिया.

Related posts

मासूम की मौत के बाद हिंसक बवाल, पुलिस पर पथराव; तीन वाहन फूंके

महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : दीपक प्रकाश

गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ेगा गन्ने का रकबा, 40 बीज उत्पादक हर साल तैयार करेंगे करीब दो करोड़ पौधे