बिहार

देकपुरा गांव में साईं पालकी की एवं पूजन समारोह आयोजित किया गया

नालंदा(राकेश): नालंदा जिला अंतर्गत रहुई प्रखंड के अंबा पंचायत के देकपुरा गांव में साईं पालकी की एवं पूजन समारोह आयोजित किया गया। जहां साईं जी का पालकी निकाल पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। तथा निर्माणाधीन मंदिर में स्थापित किया गया। बता दें कि साईं मंदिर निर्माण के बाद आज विधिवत साईं पालकी निकाली गई है। जहां पूरे गांव में भ्रमण करते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचा।

वही साईं बाबा मंदिर का निर्माणकार्य पूरा होने के बाद स्थानीय ग्राम वासियों ने खुशी का माहौल देखा जा रहा है। इस दौरान संयोजक संतोष सिंह जीवेश मुखिया और सोनल सिंह बताया कि मंदिर का निर्माण होना आवश्यक था और लोग यहां आकर भक्तिमय माहौल में आकर पूजा अर्चना करेगे बता दें कि इस मौके पर संयोजक संतोष सिंह,पूनम सिंह सोनल सिंह पप्पू सिंह जीवेश मुखिया नरेंद्र सिंह रंजन सिंह सुरेंद्र सिंह विजय सिंह एवं समेत अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related posts

छठ घाट निर्माण कार्य का विधायक श्याम रजक ने किया उद्घाटन, कहा- छठ व्रतियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

छठ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए नदी-तालाबों पर उमड़ी भीड़

छठ घाट की सजावट और सफाई के दौरान पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, परिवार में मचा कोहराम