बिहार

रोटरी क्लब ऑफ़ पटना सिटी की साप्ताहिक बैठक संपन्न

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) रोटरी क्लब ऑफ़ पटना सिटी की साप्ताहिक बैठक एल. बिन बैंक्वेट हॉल, पटना सिटी में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सत्र 2026–27 के लिए अध्यक्ष पद पर रो पंकज किशोर सिंह तथा सचिव पद पर रो रव्यांशु प्रीत का निर्विरोध चयन किया गया।

बैठक में अध्यक्ष रो डॉ. ब्रिज मोहन प्रसाद, सचिव रो विष्णु झुनझुनवाला, रो रवि शंकर प्रीत, पूर्व अध्यक्ष बिजय कुमार यादव, रो राज कुमार राजन, रो अरविंद कुमार, रो डॉ. अजय प्रकाश, रो रितेश यादव, रो कवि सैनी, रो बिनोद कुमार मिश्रा, जगन्नाथ कुमार सहित सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। पूर्व अध्यक्ष रो राजेश बल्लभ उर्फ मुन्ना यादव ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी सत्र के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Related posts

बिहार में लोक पर तंत्र हावी है, ये लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए ठीक नहीं है : एजाज अहमद

बिहार पुलिस अकादमी में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित

फुलवारी शरीफ के जमीन कारोबारी गोलू हत्याकांड में परिजनों से मिले सांसद पप्पू यादव

error: