बिहार

सड़क किनारे कचरा डंपिंग से बढ़ी परेशानी, बदबू और गंदगी से लोग हलकान परेशान

फुलवारीशरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) फुलवारी शरीफ के एम्स गोलंबर के नजदीक सड़क किनारे नगर निगम द्वारा लगातार कचरा गिराए जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. सड़क किनारे जमा पूरे कचरे के ढेर से इलाके में भारी दुर्गंध फैल रही है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरे में सड़ा-गला अपशिष्ट, मरे हुए जानवरों के अवशेष और गीला-सूखा कचरा एक साथ फेंका जा रहा है. कई जगहों पर कचरा लंबे समय से पड़ा रहने के कारण बदबू और गंदगी और भी बढ़ गई है. दुकानदारों के अनुसार दुर्गंध के कारण ग्राहक आने से कतराने लगे हैं, जिससे उनके कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया कि कचरे के ढेर के कारण मच्छर और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है. लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि सड़क किनारे कचरा फेंकने पर रोक लगाई जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

संपतचक में ग्रामीण खेत मजदूर सभा का अनशन, भूमिहीनों को जमीन देने की मांग

error: