बिहार

सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए रोड मार्च, एनसीसी कैडेट्स ने किया ICCC का भ्रमण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक यातायात पटना के दिशानिर्देशन में एनसीसी उड़ान एवं यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा शहर में सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर रोड मार्च का आयोजन किया गया। इस रोड मार्च के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया।

Advertisements
Ad 1

रोड मार्च के उपरांत 26 बिहार बटालियन से संबंधित एनसीसी कैडेट्स ने ICCC (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) का भ्रमण किया। इस दौरान कैडेट्स को आधुनिक ट्रैफिक मॉनिटरिंग, सीसीटीवी निगरानी और यातायात प्रबंधन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित यातायात पुलिस उपाधीक्षक, पंचम ने कैडेट्स को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा के महत्व और अनुशासित नागरिक की भूमिका के बारे में अवगत कराया। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम युवाओं में अनुशासन, जिम्मेदारी और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद हो।

Related posts

शेखपुरा में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर बैठक, समुदाय की भागीदारी पर जोर

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

आरटीई : निजी विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले सीटों की संख्‍या नहीं भरने पर होगी कार्रवाई

error: