बिहार

राजद परिवार और राजद नेताओं ने होली की शुभकामनाएं दी

पटना, (न्यूज क्राइम 24) राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी , नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, सांसद डॉ मीसा भारती , राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा,राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, श्याम रजक, नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद संजय यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित राजद के अन्य नेताओं नेदेशवासियों औ राज्यवासियों को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

अपने बधाई संदेश में श्री लालू प्रसाद और तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि रंगों का त्यौहार होली एक दूसरे के प्रति परस्पर संबंधों को मजबूत बनाने वाला, आपसी भाईचारा ,प्रेम और विश्वास को मजबूत करने वाला त्यौहार है। और इसमें सभी एक दूसरे के साथ रंगों की तरह घुल -मिलकर आपसी सद्भाव के साथ इस त्यौहार को मनाते हैं और यह एकता के सूत्र में पिरोने वाला त्यौहार है।

Related posts

श्रीकृष्ण सिंह जी की 139वीं जयंती समारोह का शुभारंभ किए : मल्लिकार्जुन खरगे

अटल कैंटीन केवल भोजन की व्यवस्था बल्कि जरूरतमंदों के सेवा : हिनू महाजन

बिहार फुटबॉल एसोसिएशन का चुनाव जय बहादुर सिंह अध्यक्ष निर्वाचित