बिहार

राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक कल राजद कार्यालय के कर्पूरी सभागार में : अरविंद कुमार सहनी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक कल दिनांक 05 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार सहनी करेंगे।

इस आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि समीक्षा बैठक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव,पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार सहनी, पूर्व मंत्री श्रीमती अनीता देवी, इसराइल मंसूरी,श्रीमती बीमा भारती, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, विधायक भरत भूषण मंडल, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ उर्मिला ठाकुर, एजाज अहमद , बिहार राज्य अति पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य श्री तारकेश्वर ठाकुर, श्री विनोद भगत सहित अन्य गणमान्य नेतागण बैठक में शामिल होंगे और संबोधित करेंगे। इस समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला प्रधान महासचिव, प्रदेश के पदाधिकारी के अलावा प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भी समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

Related posts

पंचायत सरकार भवनों को पूरी तरह क्रियाशील रखें : डी एम

डीएम ने किया निरीक्षण, इंटीग्रेटेड फार्मिंग से महादलित टोले के लोगों को मिलेगा रोजगार

जहानाबाद एसपी के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

error: