बिहार

तख्त पटना साहिब में बेबे नानकी यात्री निवास का उद्घाटन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी द्वारा 24 कमरों के नए यात्री निवास का आज उद्घाटन तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी बलदेव सिंह जी, बाबा बचन सिंह जी कार सेवा दिल्ली के द्वारा किया गया। उद्घाटन से पूर्व सिंह साहिब ज्ञानी दलीप सिंह जी द्वारा अरदास की गई। इस मौके पर तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह, डा संतोख सिंह आगरा, बाबा कष्मीर सिंह भूरी वाले, बाबा अवतार सिंह बिधी चन्द, बाबा इन्द्रजीत सिंह यूके, बाबा गुरनाम सिंह, तख्त साहिब के पांच प्यारे साहिबान सहित अनेक धार्मिक षख्सीयतें मौजूद रही। बाबा बचन सिंह के द्वारा ईमारत की चाबियां तख्त साहिब के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही एवं महासचिव इन्द्रजीत सिंह को सौंपी।

सः जगजोत सिंह सोही, सः इन्द्रजीत सिंह एवं सः लखविन्दर सिंह ने बताया कि बेबे नानकी यात्री निवास का निर्माण तख्त पटना साहिब कमेटी डा संतोख सिंह आगरा और कार सेवा दिल्ली वालों के संयुक्त प्रयासों से किया गया है जिसमें 24 कमरे बनाए गए है जो कि पूरी तरह से अत्याधुनिक सहूलतो से लैस होगा और इसके षुरु होने से संगत को काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से कार सेवा बाबा कष्मीर सिंह जी भूरी वालों के द्वारा 100 कमरों की सराए, बाबा अमरीक सिंह पटियाला वालों के द्वारा भी नई सराए का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है और गुरु महाराज के अगले प्रकाष पर्व से पूर्व वह भी बनकर तैयार हो जाएंगे।

Related posts

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डॉ. आर.के. सिन्हा का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : रत्नेश कुशवाहा