बिहार

अपराध नियंत्रण व अनुसंधान प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस महानिरीक्षक, केन्द्रीय क्षेत्र, पटना के निर्देश के में आज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- 2, पटना सिटी डॉ. गौरव कुमार द्वारा अनुमंडल अंतर्गत सभी थानाध्यक्षों एवं अनुसंधानकर्ताओं के साथ अपराध नियंत्रण एवं गंभीर कांडों के अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पूर्व के लंबित कांडों तथा हाल ही में प्रतिवेदित संवेदनशील घटनाओं के गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और उनके शीघ्र निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अनुसंधान प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाने के लिए तकनीकी साक्ष्यों के उपयोग, गवाहों के समुचित संरक्षण एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्त, संदिग्ध तत्वों पर निगरानी तथा सूचना तंत्र को मजबूत करें। बैठक के दौरान सभी थानाध्यक्षों एवं अनुसंधानकर्ताओं ने अपने-अपने थाना क्षेत्र के अपराधों की स्थिति और अनुसंधान प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Related posts

नदी थाना पुलिस ने 1.426 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार!

सहकारिता के माध्यम से विधान मंडल के सदस्यों एवं कर्मचारियों को सस्ती दर पर घरेलू उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराने की पहल

जीसस एंड मेरी एकेडमी में कंदील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा