बिहार

चौक थाना के नए थानाध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह ने संभाला पदभार

पटनासिटी, रॉबीन राज। गुरुवार को पटनासिटी के चौक थाना में नए थानाध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। अपने कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शराबबंदी को प्रभावी रूप से लागू करने और ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।

थानाध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा, उन्होंने चौक क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक जाम और अवैध पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अपराध मुक्त समाज बनाने के लिए पुलिस और नागरिकों के बीच सामंजस्य बेहद जरूरी है। शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बतादें की पटना सिटी में अनुमंडल के पांच थानों में नए थानाध्यक्षों ने पदभार ग्रहण किया हैं जिसमे मालसलामी थाना में थानाध्यक्ष सुनील कुमार, मेहंदीगंज थाना में थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने पदभार ग्रहण किया। वहीं, सुल्तानगंज थाना में थानाध्यक्ष मनोज कुमार और अगमकुआं थाना में थानाध्यक्ष नीरज कुमार पांडे ने पदभार ग्रहण किया हैं।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: