बिहार

हांडी साहिब गुरुद्वारामें बनेगी रिहाईश, कार सेवा दिल्ली को मिली अहम जिम्मेवारी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त पटना साहिब के गुरुद्वारा हांडी साहिब में संगत की रिहाईश के लिए कमरे, लंगर हाल, नए बाथरुम बनाने की कार सेवा दिल्ली कार सेवा वालों को सौंपी गई। तख्त पटना कमेटी के उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह, सचिव हरबंस सिंह, मीडीया प्रभारी सुदीप सिंह के द्वारा सेवा सम्बन्धी पत्र कार सेवा दिल्ली के बाबा गुरनाम सिंह को सौंपा। बाबा जी ने आश्वासन दिया है कि अगले साल गुरुपर्व से पूर्व कार्य पूरा करने की कोशिश की जाएगी ताकि जो संगत दर्शनों के लिए आकर यहां रुकना चाहे उसे रिहाईश दी जा सके।

सः गुरविन्दर सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष गुरुपर्व के मौके पर संगत के द्वारा कमेटी से मांग की गई थी कि गुरुद्वारा हांडी साहिब के नवीनीकरण के साथ ही यहां रिहाईश के कमरे, लंगर हाल एवं आधुनिक रुप से बाथरुम बनाए जाये जिसके बाद उन्होंने अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह से बात की और सर्वसम्मिति से फैसला लेते हुए कार सेवा दिल्ली वालों को सेवा सौंपने के लिए पत्र सौंपा गया। तख्त साहिब के एडीशनल हैड ग्रन्थी दिलीप सिंह के द्वारा बाबा कार सेवा वालों को सिरोपा भेंट किया गया।
सः गुरविन्दर सिंह ने बताया कि परसों से श्री अखण्ड पाठ साहिब रखे गए थे जिसकी समाप्ति के बाद आज हजूरी रागी जत्था भाई कविन्दर सिंह, भाई जोगिन्दर सिंह बिट्टू, भाई हरभजन सिंह के जत्थे द्वारा गुरबाणी कीर्तन संगत को श्रवण करवाया। हजूरी कथा वाचक भाई सतनाम सिंह के द्वारा कथा की गई।

Related posts

पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए 112 चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

खुसरूपुर में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 30 लीटर स्प्रिट बरामद!

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

error: