बिहार

पटना में पुस्तक ‘राजकीय समारोह’ का विमोचन

पटना, (न्यूज क्राइम 24) भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की १००वीं जयंती के अवसर पर बिहार विधान मंडल परिसर में बुधवार को आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी तथा अन्य माननीय मंत्रीगण के साथ जिला प्रशासन, पटना द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘राजकीय समारोह’ का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में उन महान विभूतियों की जीवनी का विवरण है जिनके संस्मरण में पटना जिला में राजकीय समारोहों का आयोजन किया जाता है।

ग़ौरतलब है कि बिहार सरकार द्वारा महान विभूतियों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके जन्म दिवस, पुण्य तिथि तथा महत्वपूर्ण दिवसों पर राजकीय समारोहों का आयोजन किया जाता है। पुस्तक में कैबिनेट सचिवालय विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में ज़िला प्रशासन, पटना द्वारा आयोजित 79 राज्य-स्तरीय राजकीय समारोहों का समुचित विवरण है। इसके प्रकाशन का मूल उद्देश्य नई पीढी को महान व्यक्तित्वों के मूल्यों एवं आदर्शों से अवगत कराना है ताकि वे उनसे प्रेरणा ग्रहण करें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि, जिलाधिकारी, पटना डॉ. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना राजीव मिश्रा सहित अन्य भी उपस्थित थे।

Related posts

पटना डेयरी प्रोजेक्ट पहुंचे डेयरी मंत्री, सुधा के उत्पादों की गुणवत्ता देख की सराहना

बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी

विदेशी संपत्तियों का खुलासा करने के लिए 31 दिसंबर तक मिलेगा मौका, एम्स पटना में आयकर विभाग ने किया जागरूक