बिहार

साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित होकर पुस्तिका का विमोचन

20251225 204705

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त पटना साहिब प्रबंधक कमेटी द्वारा साहिबजादों और माता गुजरी जी की लासानी शहादत को समर्पित होकर मासिक पत्रिका गोविंद प्रकाश का विशेष अंक निकाला गया। जिसमें साहिबजादों , माता गुजरी जी की शहादत के गौरवमय इतिहास पर लेख, कविता, पंजाबी, हिंदी, अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित किए गए जिसका विमोचन भाजपा के नव नियुक्त प्रधान नितिन नवीन द्वारा किया गया।

इस मौके पर तख्त पटना कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, धर्म प्रचार चेयरमैन महिंद्र पाल सिंह ढिल्लो, सदस्य हरपाल सिंह जोहल, मीडिया प्रभारी एवं गोबिंद प्रकाश मैगजीन के संपादक सुदीप सिंह मौजूद रहे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!