बिहार

बीते दिनों 26 जनवरी को पुलिस वाहन की ठोकर से हुई मौत को लेकर बसमतिया बाजार में निकाला कैंडल मार्च

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बसमतिया बाजार निवासी अजय गोस्वामी की बीते दिनों 26 जनवरी 2022 को बसमतिया पुलिस वाहन के ठोकर से मौत हो गई थी मौत के बाद ग्रामीणों के द्वारा बसमतिया बाजार सहित आसपास के सड़कों को जानकर जलाकर उग्र प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन को देख जिला के वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर उग्र लोगों को शांत करवाया, तथा आश्वासन दिए कि जांच कर दोषी पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।कार्यवाई नहीं देख ग्रामीणों ने अजय गोस्वामी की शांति के लिए सोमवार की शाम कैंडल मार्च निकालकर एवं होनहार अजय गोस्वामी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।श्रध्दांजलि समारोह के बाद सभा आयोजित कर उपस्थित लोगों ने मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की बात कही साथ ही व्यापारियों कैसे सुख शांति से अपना व्यापार करें इस पर भी विस्तृत चर्चा हुई है। वहीं कैंडल मार्च निकालते हुए युवाओं ने अजय गोस्वामी जिंदाबाद का नारे लगाए, तो वहीं पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद का भी नारा लगाया, साथ ही प्रशासन से दोषियों को फांसी की सजा देने की भी अपील की।

Advertisements
Ad 1

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप

error: