बिहार

गया से तीन खबर यहां पढ़ले: बालू लदा दो ट्रैक्टर जप्त, शराब के साथ एक गिरफ्तार तो सड़क जाम मामले मे ये कार्रवाई

इमामगंज(अरुणजय प्रजापति): थाना क्षेत्र के जमुना गांव के नजदीक सोरहर नदी से दो बालू लदा ट्रैक्टर को पुलिस ने जप्त किया है. हालांकि इस दौरान पुलिस को देखते ही चालक भागने में कामयाब रहे. इस संबंध में थाना अध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि दो बालू लदा ट्रैक्टर को जप्त किया गया है. जिसकी सूचना खनन विभाग को दिया गया है.

आठ लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस ने आठ लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि कोसमा गांव से विनोद यादव को 8 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. जिससे पूछताछ की जा रही है।

सड़क जाम मामले में एक गिरफ्तार

कोठी पुलिस सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में इमामगंज डीएसपी मनोज राम ने बताया कि कोठी थाना क्षेत्र के सोबड़ी गांव के रहने वाले संदीप यादव को सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिससे मंगलवार को कोर्ट में पेशी करते हुए जेल भेज दिया जाएगा।

Related posts

न्यूज़ क्राइम 24 खबर का असर : पार्षद ने लिया संज्ञान, सड़क और जलजमाव की समस्या के समाधान का आश्वासन

विधायक देवंती यादव ने जगाया देशप्रेम का जज्बा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

गन्ना विस्तार अभियान के तहत दरभंगा जिले के 24,215 किसानों ने प्राप्त की गन्ना आईडी

error: