बिहार

पटना नगर निगम द्वारा कंगन घाट पर चकाचक पटना के तहत मनाया रंगोली और दीपोत्सव

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) 2 नवंबर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर कंगन घाट पर पटना नगर निगम के द्वारा रंगोली बनाया और 3000 दीप जला कर दीपोत्सव मनाया।रंगोली से हैप्पी छठ पूजा और चकाचक पटना लिखा गया और चारों ओर दीप प्रज्वलित किया गया।
कंगन घाट छठ पूजा समिति अध्यक्ष प्रदीप काश ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य सफाई और स्वच्छता के प्रति आम लोगों को जागरूक करना है।

साथ ही साथ पर्यटकों को आकर्षित करना भी मुख्य उद्वेश्य है।कार्यक्रम के सफलता के लिए पटना नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी और निगम के लोग सक्रिय रहे। सेक्टर 15 के प्रभारी राकेश कुमार, जे ई नीलकमल गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव राजेश टिल्लू , राजीव गंगोल भी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री के संभावित वैशाली दौरे को लेकर तैयारियां तेज

छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों पर तैयारियां तेज, एसडीओ कशिश बक्शी ने किया निरीक्षण

श्री चैतन्य मंदिर में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के साथ होगा अन्नकूट महाप्रसाद वितरण