बिहार

पुनपुन के घायलों को पीएम सीएच देखने पहुंचे रामकृपाल यादव एवं अरुण मांझी

पटना, अजित : पटना के पुनपुन के श्रीपालपुर में बुधवार को शिव चर्चा के दौरान दीवार ढह जाने से गंभीर रूप से घायल मरीजों को पीए सीएच में भर्ती कराया गया है, पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती घायलों को देर शाम देखने हैं पूर्व सांसद रामकृपाल यादव एवं पूर्व विधायक अरुण मांझी पहुंचे. पूर्व सांसद रामकृपाल यादव एवं पूर्व विधायक अरुण मांझी ने घायल मरीजों से हाल-चाल लिया और घटना के बारे में जानकारी हासिल की.नेताओं ने पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट एवं इलाज कर रहे

डॉक्टर से घायलों का बेहतर तरीके से इलाज करने की बात कही. पूर्व विधायक अरुण मोदी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि पीएमसीएच में कुछ घायल मरीजों का उपचार हो रहा है इसके बाद करीब ढाई घंटा तक पीएमसीएच में रह कर दोनों नेताओं ने घायल मरीजों के उपचार के बारे में पूरा पड़ताल किया और बेहतर उपचार करने की व्यवस्था की.

Related posts

पंचायत सरकार भवनों को पूरी तरह क्रियाशील रखें : डी एम

डीएम ने किया निरीक्षण, इंटीग्रेटेड फार्मिंग से महादलित टोले के लोगों को मिलेगा रोजगार

जहानाबाद एसपी के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

error: