बिहार

जगनपुरा इलाके में जल जमाव के निदान के लिए रामकृपाल ने की बैठक

IMG 20210715 WA0178

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): गुरुवार को पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री और भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने पटना नगर निगम वार्ड संख्या-30 के पटना कान्वेंट स्कूल, कैलाश नगर, ज्योतिष पथ, सरस्वती पथ के स्थानीय नागरिकों, पार्षद प्रतिनिधि और कंकड़बाग अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी शशि भूषण व बुडको के पदाधिकारी के साथ जल जमाव की समस्या के निदान को लेकर बैठक की। जगनपुरा और दशरथा में अस्थाई सम्प हाउस कार्यरत है। जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण इस इलाके में प्रस्तावित अस्थाई सम्प हाउस का निर्माण बाधित है।  बैठक के उपरांत  पदाधिकारियों के साथ प्रस्तावित सम्प हाउस के निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण किया। मौके से बुडको के प्रबंध निदेश रमन कुमार से दूरभाष पर बात कर अनुरोध किया कि जब तक सम्प हाउस का निर्माण नहीं हो जाता है तबतक डीजलचालित मोटर पम्प लगाया जाय। स्थानीय नागरिकोंं ने बताया कि बादशाही पइन की ओर जाने वाली कच्चे नालों का सफाई नहीं किया गया है। बहुत जगहों पर अतिक्रमण के कारण जल निकासी अवरुद्ध है। सांसद ने अतिक्रमण हटाने और नालों की जल्द उड़ाही करने का निदेश दिया।  वार्ड 32 के पूर्वी रामकृष्णा नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क के जल्द निर्माण के लिए ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को दूरभाष से निर्देश दिया। साथ में प्रदेश कार्यसमिति  सदस्य रणधीर यादव, समेत अन्य मौजूद रहें।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!